गोपालगंज, मार्च 22 -- - कलश यात्रा के दौरान जलबोझी करने गया था नदी में - स्थानीय नाविक व गोताखोर कर रहे किशोर की तलाश सिधवलिया, एक संवाददाता। महम्मदपुर थाने के डुमरिया घाट पर गंडक नदी में शनिवार को जल बोझी के दौरान एक किशोर डूब गया। उसके साथ आए श्रद्धालुओं ने किशोर को बचाने की कोशिश की। लेकिन वह तेज धार में बह गया। नदी की धारा में लापता किशोर महम्मदपुर थाना क्षेत्र के टेकनवास गांव के नंद कुमार प्रसाद का 14 वर्षीय पुत्र रौनक कुमार बताया गया है। बताया गया कि भोजपुरवा गांव से यज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली गई थी। इस कलश यात्रा में शामिल किशोर भी जलभरी करने डुमरिया घाट गंडक नदी के किनारे पहुंचा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जल बोझी के दौरान वह गंडक नदी की धारा में बह कर लापता हो गया। घटना की सूचना पर महम्मदपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.