रांची, जून 17 -- रांची, वरीय संवाददाता। सिंचाई से समृद्धि विषयक राज्यस्तरीय कार्यशाला मंगलवार को हुई। आयोजन कांके स्थित विश्वा में वीबी नेट फाउंडेशन और राइज अप ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान झारखंड के छोटे, सीमांत और महिला किसानों के लिए सतत सिंचाई समाधान की दिशा में साझी पहल बनाने का प्रयास किया गया। इसमें कई जिलों से 100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। फाउंडेशन के बर्नाली चक्रवर्ती ने कहा कि महिलाएं जल प्रबंधन के मुद्दे पर संगठित होकर पंचायतों और विभागों तक अपनी आवाज पहुंचाएं। साथ ही योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने में सक्रिय भूमिका निभाएं। आईसीएआर के पूर्व वैज्ञानिक डॉ शिवेंद्र कुमार ने कहा कि सिंचाई के लिए कम से कम पानी का उपयोग आज की जरूरत है। किसानों को टपक सिंचाई जैसे दक्ष तकनीकों को अपनाना चाहिए, ताकि जल संरक्षण सुनिश्चि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.