अररिया, फरवरी 1 -- अररिया, वरीय संवाददाता हर साल दो फरवरी को विश्व आर्द्रभूमि दिवस यानी वर्ल्ड वेटलैंड्स डे मनाई जाती है। इसका उद्देश्य आर्द्रभूमियों के संरक्षण और उनके महत्व के प्रति लोगों में जागरूकता लाना होता है। पर्यावरणविद् मानते हैं कि आर्द्रभूमियां जल प्रदूषण कम करने, जैव विविधता बनाए रखने, बाढ़ नियंत्रण और औषधीय पौधों के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। यह दिवस लोगों को आर्द्रभूमि की पारिस्थितिक महत्व, संसाधनों के उपयोग और क्षरण रोकने के बारे में जागरूक करता है। वैश्विक स्तर पर वेटलैंड्स के नुकसान को रोकने के प्रयासों को प्रोत्साहित करता है। लेकिन दुखद पहलू ये है कि पर्यावरण के लिए इतने महत्वपूर्ण होने के बावजूद अधिकांश लोग इससे अंजान है। सरकारी प्रयास तो नहीं के बराबर है। आर्द्रभूमि बचाने के प्रयास केवल कहने व बोलने भर तक के लिए रह गयी ह...