गोरखपुर, जुलाई 1 -- गोरखपुर। उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण में सोमवार को वरिष्ठ सहायक रामसेवक सिंह, वाहन चालक वेद प्रकाश यादव और चौकीदार रामराज यादव को आत्मीय विदाई दी गई। इस दौरान अधिशासी अभियंता अखिलानंद, रवि प्रताप पाण्डेय, संदीप कुमार सिंह, विनोद पाण्डेय और अशोक कुमार पाठक ने सभी को संबोधित किया। सभी ने सेवानिवृत कर्मचारियों के सेवाकाल की सराहना की। सेवानिवृत्ति के उपरांत उनके सुखद भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...