शामली, दिसम्बर 7 -- रविवार को शहर के दिल्ली रोड और टायर मार्केट में जल निगम द्वारा बिछाई जा रही पाईप लाईन निर्माण के दौरान कार्य मानक के अनुसार न पाये जाने पर सभासद की शिकायत पर चेयरमैन ने सडकों की जांच कराई। जिसमें मात्र तीन से साढे 3 इंच ही सीसी पाई गई। उन्होने मामले की शिकायत डीएम से करने की बात कही है। शहर तथा आसपास देहात क्षेत्रों में जल निगम द्वारा पानी की पाईपलाईन बिछाने का कार्य लगातार किया जा रहा है। उक्त कार्य में लगातार अनियमितताऐं भी सामने आ रही है, लेकिन अधिकारियों की शिथिलता के चलते न तो कोई कार्यवाही की जा रही है और न ही किसी प्रकार की जांच हो रही है। रविवार को सभासद पति कालू कुरैशी ने नगर पालिका चेयरमैन अरविन्द संगल से शिकायत की कि जल निगम द्वारा पाईप लाईन बिछाने के बाद जो सडक का निर्माण कराया जा रहा है उसमें मानक के अनुसा...