बागपत, जनवरी 31 -- बड़ौत। एक माह पहले नगर के बड़का मार्ग और उर्दू कॉलोनी में जल निगम द्वारा पेयजल पाइप लाइन बिछाई गई। उसके बाद से ही लाइन में लीकेज बंद नहीं किया जा सका। इसके कारण क्षेत्र के लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। अनवर, रहीश, मुंशब, जाहिद, नबाब, मोमिन, अरशद आदि ने बताया कि गुराना रोड की वार्ड नंबर 5 की विभिन्न कॉलोनी में जल निगम द्वारा पेयजल पाइपलाइन बिछाए जाने का कार्य किया गया। एक माह पहले किए गए इस कार्य के बाद से ही लाइन में लीकेज जारी है। लोगों का कहना है की जल निगम द्वारा बेहद लापरवाही से लाइन डालने का कार्य किया गया जिसके चलते पाइपलाइन अनेक स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके कारण क्षेत्र में लगातार दूषित पानी आ रहा है। यही नहीं बेतरतीब तरीके से किए गए कार्य के कारण सभी मुख्य मार्ग जर्जर गड्ढे में तब्दील हो चुके हैं। हालां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.