कानपुर, दिसम्बर 5 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। जल निगम के कर्मचारियों को वेतन-पेंशन मिलने में देरी होने पर शुक्रवार को पेंशनर्स यूनियन की कानपुर इकाई ने बैठक की। सचिव प्रताप साहनी ने कहा कि पांच दिन फिर बीत गए लेकिन वेतन और पेंशन नहीं मिली। बैकलॉग खत्म नहीं किया जा रहा है। अभी तक सातवां वेतन आयोग को लागू न करने से 4141 कर्मचारियों को पेंशन से वंचित करना पीड़ादायक है। महंगाई भत्ता नहीं मिल रहा है। परिवार में शादी विवाह और स्वास्थ्य-चिकित्सा जैसी जरूरतें भी हैं। सरकार इस वर्ग पर ध्यान दे। राज किशोर पांडेय, मोहम्मद खलील, बृजेंद्र सिंह, ज्वाला प्रसाद पांडेय, दिनेश मिश्रा, नारायण स्वरूप शुक्ल, मुन्नी लाल, महेश शुक्ल, अमर सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...