अमरोहा, मार्च 23 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव भीमा ठीकरी के मजदूरों ने पड़ोसी गांव के ठेकेदार पर मजदूरी के पैसे नहीं देने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। पुलिस से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। क्षेत्र के गांव भीमा ठीकरी निवासी मजदूर नितिन, मोहित, भूपराम, प्रमोद, बिट्टू, रूपचंद, रूम सिंह, गुरुदयाल, कैलाश व बॉबी ने रविवार को कोतवाली पुलिस को बताया कि पड़ोसी गांव के एक ठेकेदार के पास उन्होंने ब्लॉक गजरौला तथा ब्लॉक मंडी धनौरा में जल निगम में मजदूरी का कार्य किया था। मजदूरों का आरोप है कि ठेकेदार ने करीब डेढ़ लाख से अधिक रुपए की मजदूरी भुगतान नहीं किया है। जिससे उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.