बस्ती, मई 2 -- बस्ती। जिले की महिला थाना पुलिस ने एसपी के आदेश पर दहेज उत्पीड़न की एक घटना में केस दर्ज किया है। आरोपी पति धर्मेन्द्र कुशवाहा गोंडा जनपद में जल निगम विभाग में अवर अभियंता के पद पर कार्यरत बताया जा रहा है। पीड़ित महिला का मायका बस्ती जनपद के पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र में है। विवाहिता का आरोप है कि ससुराल में दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर जानमाल की धमकी दी गई। मोबाइल छीनकर पटककर तोड़ दिया। महिला थाना पुलिस ने पति के अलावा सास क्रान्ती कुशवाहा निवासी पथवलिया, थाना कोतवाली नगर जिला गोण्डा समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.