औरैया, जनवरी 16 -- फफूंद, संवाददाता। भाग्यनगर ब्लॉक परिसर में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लॉक प्रमुख रेशमा दोहरे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई और ग्राम पंचायतों में चल रही योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के दौरान पंचायत घर, सामुदायिक शौचालय, प्रधानमंत्री आवास योजना, बारात घर, सड़क, नाला एवं खड़ंजा सहित अन्य कार्यों की स्थिति पर जानकारी ली गई। ब्लॉक प्रमुख रेशमा दोहरे ने कहा कि भाग्यनगर ब्लॉक में व्यापक स्तर पर विकास कार्य कराए गए हैं। गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को आवास और शौचालय उपलब्ध कराए गए हैं तथा पंचायतों को मुख्य मार्गों से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि जिन कार्यों की पूर्ति शेष है, उन्हें भी जल्द पूरा कराया जाएगा। इटावा सांसद प्रतिनिधि धीरेंद्र दो...