मुजफ्फर नगर, फरवरी 17 -- चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने 55 लाख की लागत से तैयार हुई सीसी रोड और नाला निर्माण के कार्य को परखा तो जल निगम की बडी लापरवाही सामने आयी। इस लापरवाही पर चेयरपर्सन ने कडी नाराजगी जताते हुए जल निगम के जेई को मौके पर तलब करते हुए जमकर नसीहत किया। वहीं उक्त नाले को आगे बनाने के लिए कडे निर्देश दिए। सोमवार को चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने वार्ड 41 के अन्तर्गत गांधी कालोनी लिंक रोड पर पहुंची। यहां पर उन्होंने नाला व सड़क निर्माण के कार्य को परखा, वहीं डलावघर को बंद कर लगाए गए कॉम्पैक्टर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ लोगों ने चेयरपर्सन से शिकायत करते हुए बताया कि आगे का बड़ा नाला नहीं बन पा रहा है। जिस कारण पानी की निकासी काफी प्रभावित बनी हुई है। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है। पालिका के जेई निर्माण कपिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.