कौशाम्बी, अगस्त 13 -- मंझनपुर, संवाददाता मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र में लगाए गए हैंडपंपों की गुणवत्ता को लेकर विधायक इंद्रजीत सरोज ने सवाल खड़े किए हैं। साथ ही वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया है। इससे प्रशासनिक गलियारे में हड़कंप मचा हुआ है। डीएम के निर्देश पर सीडीओ ने जांच के लिए कमेटी गठित की है। जल निगम के एक्सईएन की अगुवाई में टीम अब हैंडपंपों की जांच करेगी। मंझनपुर विधायक व पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज ने अपनी निधि से सरसवां, मंझनपुर व कौशाम्बी ब्लॉक में 628 हैंडपंप लगाने के लिए रुपया दिया था। यूपी सिडको को हैंडपंप लगाने की जिम्मेदारी दी गई। अधिकांश हैंडपंप कार्यदायी संस्था ने लगा दिए हैं। हैंडपंप लगने के बाद लोगों ने विधायक को बताना शुरू किया कि वह ठप हो गए हैं। कोई हैंडपंप दस दिन चला तो कोई 12 दिन। अधिकतर हैंडपंप ठप होने की जानकारी विधाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.