गुड़गांव, मई 22 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। नगर निगम गुरुग्राम मानसून से पहले ही जल निकासी व जल संचयन प्रणाली को पुख्ता प्रबंध करने जुटा हुआ है। इसके तहत एक ओर जहां बरसाती पानी के संचयन को लेकर गंभीर प्रयास तेज़ी से शुरू कर दिए हैं, वहीं दूसरी ओर ड्रेनेज व सीवरेज नेटवर्क की सफाई और मरम्मत का कार्य तेज गति से जारी है। नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत सभी टीमें गंभीरता से कार्य कर रही हैं, ताकि शहर में जलभराव की समस्या से निपटा जा सके और बरसात के पानी का सही तरीके से संचयन किया जा सके। निगम क्षेत्र में स्थित रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की सफाई और मरम्मत का कार्य तेजी से शुरू किया गया है। बागवानी शाखा की टीम पार्कों, मार्केट क्षेत्रों, सामुदायिक केंद्रों सहित अन्य स्थानों पर स्थित रेन वाटर हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.