संतकबीरनगर, जनवरी 28 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के नगर पंचायत मगहर के शेरपुर रेहरवा में बदहाल नाला का निर्माण का कार्य शुरू हो गया। इसके अभाव में रसूलपुर रोड के वाशिन्दे जल निकासी की समस्या से जूझ रहे थे। नाला बनने से लोगों के जल निकासी की समस्या दूर हो जाएगी। इसे लेकर हिन्दुस्तान ने 'बोले संतकबीरनगर पेज पर शुक्रवार को समस्या के सम्बंध में खबर प्रकाशित की थी। जिसके बाद यह कार्य शुरू हो गया। नगर पंचायत मगहर के शेरपुर रेहरवा वार्ड सभासद अमीरुद्दीन कादिरी ने बताया कि वह वार्ड की समस्याओं को लेकर गम्भीर हैं। वार्ड में जल निकासी के काफी जटिल समस्या है। वार्ड के रसूलपुर रोड पर नाला ध्वस्त होने से जल निकासी की समस्या पैदा हो गई थी। समस्या के निस्तारण के लिए नाले का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसके बनते ही जल निकासी की समस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.