संतकबीरनगर, जुलाई 3 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के नाथनगर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत मानपुर विकास से उपेक्षित है। जल निकासी और गंदगी यहां की पहचान बन गई है। सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। सफाई कर्मी केवल हाजिरी लगाने आते हैं। मुख्य मार्ग से गांव में जाने के लिए आरसीसी सड़क का निर्माण कराया गया है। जगह-जगह टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई है। चैंबर का ढक्कन टूट जाने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। खेल मैदान की सारी सुंदरता को गेट के सामने भरा पानी बेकार कर दे रहा है। सड़क पर लबालब पानी भरा हुआ है। जिससे रास्ता बंद है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों के घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर फैला रहता है।जो लोगो के लिए बड़ी मुसीबत है। मानपुर में बना आरआरसी सेंटर पर लगा टीनशेड गायब हो गया है। बचा हुआ कुछ हिस्सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.