समस्तीपुर, अप्रैल 20 -- उजियारपुर। भाकपा माले चांदचौर पश्चिमी व मथुरापुर पंचायत कमिटी के तत्वावधान में शनिवार को मंगल चौक से बेलामेघ चौक तक कार्यकर्ताओं ने प्रतिरोध मार्च निकाला। नेतृत्व पार्टी के पंचायत सचिव पप्पू यादव ने किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने बीपीआरओ का पुतला दहन कर विरोध जताया। उनके मुख्य मांगों में मंगल चौक से बेलामेघ चौक तक नाला उड़ाही कराने, सड़क पर हो रहे जल जमाव का निकासी करने, दुर्गंध फैलने से रोकने, पंचायत में ध्वस्त हो चुके नल जल योजना को दुरुस्त करने सहित अन्य मांगें शामिल थीं। संबोधित करते हुए माले नेता महावीर पोद्दार ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की स्वच्छता और विकास नीति भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी की भेंट चढ़ गया है। वार्ड सदस्य से लेकर सांसद तक जनता की बुनियादी सुविधाओं का निदान नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.