देहरादून, सितम्बर 17 -- देहरादून। उत्तराखंड जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ गुरुवार को सचिवालय कूच कर मांगों के निस्तारण को दबाव बनाएगा। जल संस्थान श्रीनगर श्रीकोट शक्ति विहार और जाल्पा देवी योजना से 40 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त किए जाने के विरोध में आंदोलन चल रहा है। इसी आंदोलन के दूसरे चरण में सचिवालय घेराव का कार्यक्रम तय किया गया। अध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि हटाए गए कर्मचारियों को छह महीने का वेतन भुगतान भी नहीं किया गया। कर्मचारी गंभीर संकट से जूझ रहे हैं। महामंत्री मंगलेश लखेड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री समेत सचिव पेयजल तक कार्रवाई का आश्वासन दे चुके हैं। इसके बावजूद अभी तक कर्मचारियों को सेवा में नहीं लिया गया। इसके विरोध में आंदोलन तेज किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...