मोतिहारी, दिसम्बर 22 -- संग्रामपुर। बिहार शिक्षा परियोजना के तहत जल जीवन हरियाली विषय पर छात्र-छात्राओं में प्रखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। दमड़ी अशर्फी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संग्रामपुर में क्विज प्रतियोगिता का संचालन शिक्षक रोहन पाण्डेय ने किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर वर्ग नवम की आदिति कुमारी, द्वितीय स्थान पर गौरी व तीसरे स्थान पर अंजली कुमारी रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...