सासाराम, जनवरी 7 -- सासाराम, नगर संवाददाता। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा बुधवार को जल-जीवन-हरियाली दिवस का अयोजन किया गया। इस मौके पर राज्य स्तर से जल जीवन हरियाली अभियान से संबंधित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। अभियान की उपयोगिता व इसके प्रभाव पर चर्चा की गई। जिला स्तर पर जल जीवन हरियाली दिवस डीआरडीए सभागार में मनाया गया। वहीं अभियान अंतर्गत आयोजित जिलास्तरीय क्वीज प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले को पुरस्कृत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...