भागलपुर, जनवरी 8 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) के तत्वावधान में जल-जीवन-हरियाली दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में जल-जीवन-हरियाली अभियान का क्रियान्वयन एवं प्रभाव विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई, जिसमें पर्यावरण संरक्षण की चुनौतियों और सफलताओं पर चर्चा हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीडीसी प्रदीप सिंह ने जल-जीवन-हरियाली जागरूकता क्विज के विजेताओं को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 24 दिसंबर 2025 को जिला शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में नवगछिया के रामधारी उच्च विद्यालय के छात्र रोहन कुमार गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिन्हें 5 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। वहीं गोपालपुर के प्रेम कुमार को द्वितीय स्थान के लिए 4 हजार रुपये और पीरपैंती की अंशु कुमारी ...