मुजफ्फरपुर, जनवरी 6 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता जल जीवन हरियाली के विजेता बच्चों को जिला प्रशासन ने मंगलवार को पुरस्कृत किया। जिला स्तरीय क्विज में जिन बच्चों ने पहले, दूसरे और तीसरा स्थान पाया था। इन्हें डीआरडीए के निदेशक अभिजीत चौधरी ने पुरस्कार राशि दी। कलेक्ट्रेट सभागार में हुए कार्यक्रम में विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर निदा फातमा, उ.मा.वि दोकरा सरैया, दूसरे पर अबुल कलाम, रा. इंटर स्तर विद्यालय हत्था, तीसरे स्थान पर हिमांशु राज उत्क्रमित मध्य विद्यालय सलेमपुर ढाब, कांटी रहे। इनको क्रमशः 6000, 5000, 4000 रुपये का चेक दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...