भागलपुर, फरवरी 19 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र में 'जल-जीवन-हरियाली' अभियान के अंतर्गत बनाए गए सोख्ता (रेन वाटर हार्वेस्टिंग) की गुणवत्ता और उपयोगिता की गहन जांच होगी। मेयर के प्रस्ताव पर सशक्त स्थायी समिति द्वारा लिए गए निर्णय के आलोक में नगर आयुक्त ने चार सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है। टीम में नगर प्रबंधक असगर अली को वार्ड 1 से 25, विनय प्रसाद यादव को वार्ड 26 से 51 के साथ सहायक अभियंता अरुण कुमार और कनीय अभियंता अनुपम अनुराग को शामिल किया गया है। निर्देश के अनुसार यह टीम सभी वार्डों में स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण की गुणवत्ता, स्थल की उपयुक्तता और योजना के सही क्रियान्वयन की समीक्षा करेगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...