लखीसराय, दिसम्बर 16 -- कजरा, एक संवाददाता। उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कजरा में जल जीवन हरियाली अभियान के तहत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन नोडल अधिकारी पीयूष कुमार झा की अगवाई में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कजरा शिक्षांचल अंतर्गत आने वाले विभिन्न माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों ने हिस्सा लिया। उच्च विद्यालय नरोत्तमपुर कजरा के छात्र निशांत कुमार, सपना कुमारी, सहूर के आकांक्षा कुमारी, अरमा के साहिल कुमार,कजरा के किरण कुमारी, अभयपुर के हिमांशु कुमार,अरमा के अनामिका कुमारी, पोखरामा के आनंद भारद्वाज एवं कजरा के केशव राज सिन्हा का आगामी शुक्रवार को जिला स्थित खेल भवन में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय क्विज के लिए चयन किया गया। वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए उच्च विद्यालय नरोत्तमपुर कजरा के शिक्षक शांतनु कुमार ने बताया कि बिह...