लखीसराय, जनवरी 7 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। डीडीसी सुमित कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल-जीवन-हरियाली के अंतर्गत मासिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को आयोजित किया जाता है। इस माह आयोजित कार्यक्रम का नोडल विभाग ग्रामीण विकास विभाग रहा, जिसमें विशेष रूप से मनरेगा से संबंधित गतिविधियों एवं उपलब्धियों की गहन समीक्षा की गई। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बापू टावर, पटना से लाइव किया गया, जिसे मंत्रणा कक्ष में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने देखा और सुना। लाइव प्रसारण के दौरान माननीय मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार श्री श्रवण कुमार ने जल संरक्षण, पर्यावरण संतुलन, वर्षा जल संचयन, हरियाली विस्तार एवं सतत विकास के महत्व पर विस्तार से प्रक...