गोपालगंज, अगस्त 24 -- फुलवरिया,एक संवाददाता। जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत रविवार को फुलवरिया प्रखंड मुख्यालय में विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत लोक कल्याण सेवा आश्रम गोपालगंज के कलाकारों ने फुलवरिया मुख्य चौराहा, स्वास्थ्य केंद्र और प्रखंड परिसर में नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी। इसके माध्यम से आम जनता को जल संरक्षण, पौधरोपण, वर्षा जल संचयन और पर्यावरण संतुलन के महत्व से अवगत कराया गया। कलाकारों ने जीवंत अभिनय के जरिए यह संदेश दिया कि जल, जीवन और हरियाली आपस में गहराई से जुड़े हैं। यदि आज से ही हम जल एवं पर्यावरण को सुरक्षित करने की दिशा में कदम नहीं उठाएंगे तो आने वाला भविष्य गंभीर संकट में पड़ सकता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, विद्यार्थी, महिला समूह, किसान और युवा मौजूद थे।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.