बदायूं, जनवरी 11 -- सैदपुर। ब्लॉक वजीरगंज क्षेत्र के गांव सहाबर खेड़ा में जल जीवन मिशन के तहत घर-घर पानी पहुंचाने की योजना पर काम किया गया है। योजना के तहत ग्रामीणों के घरों में नल तो लगा दिए गए हैं, लेकिन अभी तक नलों से पानी नहीं पहुंच रहा है, जिससे गांव के लोग भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नल लगने के बाद भी उन्हें पानी के लिए हैंडपंप और अन्य स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। योजना का लाभ न मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी है। लोगों का आरोप है कि संबंधित विभाग और ठेकेदार की लापरवाही के कारण करोड़ों की योजना कागजों तक ही सीमित रह गई है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करने वालों में सुरेश कुमार,भुवनेश, वीरेश कुमार सहित शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...