बरेली, फरवरी 19 -- बरेली। डीएम अविनाश सिंह की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम ने कहा कि जिन गांवों में कार्य पूरे हो चुके हैं या योजनाओं में 80 फीसदी से अधिक कार्य हो चुका है, उनकी तहसीलवार सूची दें ताकि नोडल अधिकारी नियुक्त कर योजना का पर्यवेक्षण कराया जा सके। 90 फीसदी से अधिक प्रगति वाली योजनाओं को जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया। बैठक में निर्देश दिये गए कि मैसर्स एनसीसी लिमिटेड ब्लॉकवार, परियोजनावार अपने स्टाफ की सूची देना सुनिश्चित करें। पूर्ण योजनाओं का जल अर्पण कार्यक्रम 22 मार्च तक होना है, इसे प्लान बनाकर पूर्ण करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...