अंबेडकर नगर, फरवरी 16 -- इंदईपुर, संवाददाता। विकासखंड बसखारी के ग्राम पंचायत सेमरा नसीरपुर में जल जीवन मिशन के तहत संचालित जलापूर्ति व्यवस्था में लगा पाइप लाइन टूटने से अनावश्यक रूप से पानी बह रहा है। गांव में बिछी पाइपलाइन महज छह माह में ही जवाब दे गई, जिससे पाइपलाइन की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं। जल जीवन मिशन में लगी कार्यदाई संस्था अधिकतर ग्राम पंचायतों में कार्य करा रही है। जल आपूर्ति के दौरान लीकेज गुणवत्ता की पोल खोल रही है। कुछ दिनों में ही गर्मी का मौसम शुरू होने वाला है तथा हमेशा की तरह इस बार भी लोगों को भू जलस्तर कमी के चलते पानी का संकट झेलना पड़ता है, लेकिन सेमरा नसीरपुर गांव में जल जीवन मिशन की बिछाई गई पाइप की गुणवत्ता खराब होने के चलते जगह-जगह पाइप लीकेज का मामला सामने आ रहा है। हंसवर बसखारी रोड पर स्थित सड़क के किनारे ब...