अलीगढ़, दिसम्बर 17 -- n 12 लाख का का जरनेटर चोरी होने से पुलिस में हड़कंप लोधा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव गोविन्दपुर फगोई में प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के तहत बनाई गई पानी की टंकी के प्रांगण से चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। सोमवार देर रात अज्ञात बदमाश टंकी परिसर में रखा 20 केवीए का जनरेटर चोरी कर ले गए। चोरी गए जनरेटर की कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है। ठेकेदार द्वारा दी गयी तहरीर के अनुसार जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांव में हर घर नल से जल पहुंचाने के उद्देश्य से पानी की टंकी का निर्माण कराया गया है। टंकी के संचालन के लिए परिसर में जनरेटर रखा गया था, जिसे बदमाश रात के अंधेरे में उठा ले गए। सुबह जब कार्यदायी संस्था के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो जनरेटर गायब मिला, जिससे हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मि...