संवाददाता, फरवरी 17 -- महोबा में जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी टेस्टिंग के दौरान फूटने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को सपा और कांग्रेस ने इस घटना को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। वहीं ग्राम प्रधान समेत कई ग्रामीणों ने निर्माण में लापरवाही के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर जांच के आदेश दिए हैं। उधर, ठेकेदार ने आनन-फानन में टंकी की मरम्मत का काम शुरू करा दिया है। लेकिन जल निगम ग्रामीण अधिशासी अभियंता का कहना है कि टंकी ठीक बनी है। ओवर फ्लो की वजह से पानी गिर रहा था। नगाराडांग गांव में टंकी फटने की खबर का महोबा के जल निगम ग्रामीण अधिशासी अभियंता कार्यालय ने खंडन किया है। टंकी फटने की खबर के बाद अधिशासी अभियंता कार्यालय ने टंकी की जां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.