पिथौरागढ़, जनवरी 9 -- मुनस्यारी। पानी न आने से परेशान पीड़ित महिला ने जल जीवन मिशन की जांच की मांग उठाई है। सेविला निवासी गोविंदी देवी ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत गांव में पेयजल लाइन बिछाई गई है। पेयजल लाइन बिछाने के बाद से उनके घर में पानी आना बंद हो चुका है। कार्यदायी संस्था व जल संस्थान के अधिकारियों को बताने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही। जल संस्थान के अधिकारी कार्यदायी संस्था की ओर से लाइन सही करने व कार्यदायी संस्था जल संस्थान की ओर से लाइन सही होने की बात बता रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...