मिर्जापुर, फरवरी 23 -- जमालपुर। विकासखंड के सेमरा गांव में जल जीवन मिशन के तहत बिछाई गई पाइपलाइन से पानी लीकेज होकर सड़क पर बह रहा है। विद्यालय के सामने पानी फैलने से राहगीरों और स्कूली बच्चों को परेशानी हो रही है। बच्चे फिसलकर गिर रहे हैं और गंदे पानी के छींटे पड़ रहे हैं। ग्रामीणों ने लीकेज दुरुस्त कर शुद्ध पानी घरों तक पहुंचाने की मांग की है। अन्नदाता मंच के संयोजक चौधरी रमेश सिंह ने आरोप लगाया कि जल जीवन मिशन ग्रामीणों के लिए सड़क संकट मिशन बन गया है। कई घरों में नल लगाए जाने के बावजूद पानी नहीं पहुंच रहा, जबकि सड़कों और गलियों में पानी बहकर बर्बाद हो रहा है। पाइपलाइन बिछाने के नाम पर सड़कों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अधिकांश गांवों में यही स्थिति है और संबंधित विभाग के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। गर्मी शुरू ...