आजमगढ़, अप्रैल 13 -- महराजगंज। जन जन तक स्वच्छ जल आपूर्ति के उद्देश्य से चलाई जा रही भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन का कार्य गांवों में जोर-शोर से चल रहा है। पाइप लाइन बिछाने के लिए रास्तों को खोदकर छोड़ दिया गया। जिससे ग्रामीणों का आवागमन बाधित होने से आक्रोश व्याप्त है । ग्राम प्रधानों ने टूटी हुई सड़कों को लेकर अधिकारियों के समक्ष शिकायत दर्ज कराई और इस योजना के तहत भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया। ग्राम पंचायत कोलमोदीपुर के प्रधान चन्द्रभान यादव ने कहा कि ग्राम पंचायत में वर्ष 2021 से जल जीवन मिशन का कार्य चल रहा है। ठेकेदारों द्वारा गांव के कई आरसीसी, इंटरलॉकिंग एवं खड़ंजा मार्ग को उखाड़ कर पाइप लाइन बिछाई गई और उसे टूटा ही छोड़ दिया। संबंधित अधिकारियों द्वारा बताया गया था कि पाइप लाइन बिछाने के बाद टूटे हुए रास्तों को उन्हीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.