मैनपुरी, फरवरी 13 -- मैनपुरी। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्रमों व मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा की। बैठक में पं. दीनदयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, जल-जीवन मिशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, युवा स्वरोजगार, मत्स्य व पशुपालन योजनाओं समेत विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति पर चर्चा हुई। सिल्ट सफाई में जनपद के ए-श्रेणी में रहने पर संतोष जताते हुए डीएम ने अन्य योजनाओं को भी ए-श्रेणी में लाने के निर्देश दिए। आईसीडीएस, ओडीओपी, छात्रवृत्ति, जल-जीवन मिशन, फैमिली आईडी व निर्माण कार्य सीएमआईएस में बी, सी व डी श्रेणी मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रगति सुधारकर रैंकिं...