बांदा, फरवरी 19 -- बबेरू, संवाददाता। विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक विशंभर सिंह यादव ने बजट सत्र पर अपने विधानसभा सहित जनहित के मुद्दों को सदन में प्रमुखता से उठाया है। बीते दिवस विधानसभा में उन्होंने बबेरू कस्बे में जाम की समस्या को प्रमुखता से उठाया। कहा कि बबेरू में रिंगरोड बाईपास का निर्माण, कस्बे में बन रहे रोडवेज बस अड्डे को जल्द पूरा करने, जल जीवन मिशन के तहत खोद गए मार्ग को सही कराना व बुंदेलखंड में कर्ज की मार झेल रहे किसानों के कर्ज को माफ करने सहित बेरोजगारी पर भी प्रश्न पूछा है। विधायक ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार बजट को बहुत उपयोगी साबित कर रही है लेकिन धरातल पर काम कुछ नही होता। प्रदेश का अति पिछड़ा क्षेत्र बुंदेलखंड हमेशा सूखा और बाढ़ की मार झेलता आ रहा है लेकिन इस बजट में बुंदेलखंड के लिए कुछ न दिया जाना बुंदेलखंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.