मोतिहारी, फरवरी 18 -- पीपराकोठी, एक संवाददाता। एनएच पर वर्षों से जल जमाव की समस्या के त्रस्त ग्रामीणों ने मंगलवार को एनएच जाम कर रोष व्यक्त किया। जल निकासी को लेकर बरकुरवा के ग्रामीणों ने कई बार एनएचआई के पदाधिकारियों व सरकार के विभागों को लिख चुके हैं। जिसको लेकर बरकुरवा गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने नवोदय विद्यालय के समीप एनएच को जाम किया । जिससे मोतिहारी व गोपालगंज से मुजफ्फरपुर की ओर जाने वाली सड़क पर आवागमन करीब एक घंटे तक बाधित रहा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बरकुरवा के समीप एनएच पर सालोभर गांवों से निकलने वाला पानी लगा रहता है। यह समस्या एनएचआई का नाला जाम होने के कारण कई वर्षों से है। जल जमाव के कारण महामारी फैलने और प्रतिदिन वाहनों के गिरने की बात ग्रामीणों ने बताई। ग्रामीणों ने बताया कि मामले को लेकर पटना से दिल्ली तक सभी संबंधित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.