कोडरमा, मार्च 25 -- कोडरमा, संवाददाता । जिला जल एवं स्वच्छता समिति के सौजन्य से शिव वाटिका में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज टू अंतर्गत मॉडल ग्राम और जल जीवन मिशन के तहत जल गुणवत्ता पर सोमवार को एक दिनी प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि डीसी मेघा भारद्वाज, ईई अनुज कुमार सिन्हा समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत किया। डीसी मेघा भारद्वाज ने कहा कि जल सहिया गांव में पेयजल एवं स्वच्छता के लिए जिम्मेवार महिला होती है। ग्रामीणों को शौचालय के उपयोग के बारे में जानकारी देने का कार्य करने में इनकी अहम भूमिका है। खुले में शौच करने से लोगों को होने वाली हानि से अवगत करना जल सहिया का काम है। उन्होंने कहा कि जल जनित बीमारियों, कूड़ा-कचरा के निबटान, पेयजल का रख-रखाव, जलस्त्रोतों के संरक्षण और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.