उत्तरकाशी, जून 13 -- स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवेनेशन अथॉरिटी देहरादून उत्तराखंड के निर्देशानुसार एक जून से 15 जून तक राज्यभर में जल उत्सव सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। विकासखंड चिन्यालीसौड़ सभागार में एक दिवसीय जल संरक्षण अभियान 2025 के अंतर्गत जल उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जल संरक्षण अभियान 2025 के तहत जल के महत्व, संरक्षण उपायों एवं भगीरथ ऐप के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। भूजल वैज्ञानिक जीवन सिंह बिष्ट ने सूखते जल स्रोतों की रोकथाम, वर्षा जल संचयन की वैज्ञानिक विधियां एवं भूजल के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। सदस्य सचिव डॉ. सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत चयनित 12 सहायक नदियां, 168 जल स्रोत एवं 27 क्रिटिकल जल स्रोतों की जानकारी साझा की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीडीओ दलबीर असवाल, सदस्य स...