कन्नौज, अप्रैल 22 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विश्व पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों के जल के महत्व को बताते हुए कहा गया कि जल के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। प्रधानाचार्य अनिल कुमार शुक्ल ने सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विज्ञान प्रमुख आचार्य हरेंद्र सिंह ने पृथ्वी ग्रह के संबंध में विस्तार से जानाकरी दी। आचार्य अरुण त्रिपाठी ने जल ही जीवन है विषय पर पृथ्वी पर जल को महत्वपूर्ण घटक बताया। आचार्य राघवेंद्र पांडेय ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर विचार व्यक्त किए। बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान सभी आचार्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...