पाकुड़, दिसम्बर 16 -- महेशपुर। शहरग्राम पंचायत के शहरग्राम गांव में मंगलवार को ग्राम सभा की आयोजन किया गया। इसमें जलसहिया रुक्मिणी देवी ने ग्रामीणों को जल की गुणवत्ता पर तथा इस पर आने वाले संकट से निपटने के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। जल चौपाल में फ्लोराइड की समस्या और उससे जुड़े समाधान के बारे में बताया गया। साथ ही जल सहिया रुक्मिणी देवी ने ग्रामीणों के बीच जल गुणवत्ता पर भी चर्चा कर ग्रामीणों को जल के बारे में बताई कि पृथ्वी पर विद्यमान संसाधनों में जल सबसे महत्वपूर्ण है। जल का सबसे शुद्धतम रूप प्राकृतिक जल है। हालांकि यह पूर्णत: शुद्ध रूप से नहीं पाया जाता है। कुछ अशुद्धियां जल में प्राकृतिक रूप से पाई जाती है। तथा जल के भौतिक, रासायनिक एवं जैविक गुणवत्ता पर भी चर्चा किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...