बोकारो, फरवरी 8 -- अंगवाली, प्रतिनिधि। पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उत्तरी में बीते तीन दिनों से जलापूर्ति ठप है। उपभोक्ताओं की जल कर की निर्धारित मासिक राशि बीते तीन वर्षों से बकाया है। इसलिए विभागीय निर्देशानुसार जलापूर्ति बंद किया गया है। ऐस में स्थानीय पंचायत सचिवालय में पीएचईडी विभाग के एसडीई शास्त्री शाह व प्रखंड कनीय अभियंता प्रतीक सिन्हा ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक करक उपभोक्ताओं से बकाया राशि उगाही के कड़े निर्देश दिए हैं। बीते वर्ष 2021 एवं 22 का माफ किया गया था और 2023 से 25 यानी तीन वर्षों का बकाया 62 रुपये प्रतिमाह की दर पर उपभोक्ताओं का बकाया है। वर्ष 2023 में लगभग दस फीसदी उपभोक्ता भुगतान किए थे। इस वर्ष 2026 में जलकर का मासिक दर बढ़कर 70 रुपये किया गया है। गांव के सार्वजनिक स्थलों पर सूचना के माध्यम से ग्रामीणों को आगा...