औरैया, जनवरी 28 -- बेला, संवाददाता। थाना क्षेत्र की गैली ग्राम पंचायत के मजरा तिर्कों में जल जीवन मिशन के तहत बिछाई जा रही जल आपूर्ति पाइपलाइन ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। पानी की टंकी से आपूर्ति के लिए पाइपलाइन डालने के दौरान गलियों में जगह-जगह गड्ढे खोद दिए गए, लेकिन कार्य पूरा होने के बाद उन्हें सुरक्षित तरीके से बंद नहीं किया गया। कई स्थानों पर लगाए गए अस्थायी पटिये टूट चुके हैं, जिससे हादसे का खतरा लगातार बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्ढों पर केवल कमजोर लकड़ी के पटिये रख दिए गए थे, जो कुछ ही दिनों में टूट गए। सबसे गंभीर स्थिति प्राथमिक विद्यालय के ठीक सामने बने बड़े गड्ढे को लेकर है। ग्रामीणों के अनुसार, यहां लगाया गया पटिया दूसरे ही दिन टूट गया, जिसके बाद से गड्ढा खुला पड़ा है। स्कूल आने-जा...