नोएडा, जुलाई 18 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सुपरटेक इको विलेज 1 सोसाइटी में रखरखाव प्रबंधन के तुगलकी फरमान का लोगों द्वारा विरोध जताया जा रहा है। लोगों का आरोप है कि प्रबंधन ने सोसाइटी में दो दिन के लिए पानी का समय निर्धारित किया है। वहीं, परिसर में 7 हजार परिवार को केवल अब 9 घंटे ही पानी मिलेगा, जबकि लोगों से 24 घंटे पानी की सप्लाई के पैसे लिए जाते हैं। सुपरटेक इको विलेज 1 सोसाइटी में करीब 52 टावर बने हुए हैं, जिनमें करीब 7 हजार परिवार रहते हैं। जनसंख्या सबसे अधिक होने के कारण पानी की खपत भी सोसाइटी में ज्यादा होती है। वहीं, सोसाइटी के रखरखाव प्रबंधन द्वारा शुक्रवार को सोसाइटी के व्हाट्सएप ग्रुप पर एक मैसेज जारी किया गया, जिसमें 2 दिन के लिए सुबह का एक 6 बजे से 11 बजे तक और शाम में 6 से 10 बजे तक पानी की सप्लाई ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.