बलिया, सितम्बर 21 -- बलिया, संवाददाता। शहर से सटे जीराबस्ती, पटखौली और नई बस्ती में बरसात के कारण हुए जलजमाव की समस्या का समाधान परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह के अनुज धर्मेंद्र सिंह ने मौके पर जाकर कराया। लोगों की शिकायत पर पहुंचे धर्मेंद्र सिंह ने जेसीबी लगवाकर पानी निकासी का रास्ता बनवाया। इसके बाद उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर समस्याएं सुनीं और जल्द ही स्थाई समाधान का भरोसा दिलाया। उक्त बस्तियों में नालियों की व्यवस्था नहीं होने से बारिश का पानी सड़कों और घरों तक घुस जाता है, जिससे काफी परेशानी होती है। बरसात के पानी की निकासी पहले जहां से होती थी, वहां मकान आदि बन जाने से हर वर्ष लोगों को दिक्कत होती है। इस दौरान राजू तिवारी, डुलडुल तिवारी, सविंद्र सिंह, रामायण सिंह, अरविंद सिंह, उदय सिंह, अजय शर्मा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.