नई दिल्ली, जनवरी 27 -- 4.5 करोड़ से ज्यादा छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों ने नामांकन कराया नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का एक वीडियो 'माईजोओवी' सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया गया है, इसे इस कार्यक्रम का ट्रेलर कहा जा रहा है। इस वीडियो में पीएम मोदी छात्रों के साथ सीधे संवाद कर रहे हैं। माईजीओवी के एक्स हैंडल से साझा किए गए वीडियो के आखिर में बताया गया है कि जल्द पीएम मोदी परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के तहत छात्रों से बातचीत करेंगे। परीक्षा पे चर्चा की तारीख अभी नहीं बताई गई है। 'परीक्षा पे चर्चा' के लिए 1 दिसंबर 2025 को रजिस्ट्रेशन शुरू हुए थे, जो 11 जनवरी 2026 तक चले। इस बार पिछले तमाम सालों का रिकॉर्ड टूट गया और 4.5 करोड़ से ज्यादा छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों ने नामांकन कराया है। वहीं 2.26 करोड़ लोगों ने...