बस्ती, मई 14 -- बस्ती। भाजपा के संगठनात्मक चुनाव को अंतिम रूप देते हुए मंडल कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय पर हुई। मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सतेन्द्र सिन्हा उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने की। मुख्य अतिथि सतेन्द्र सिन्हा ने कहा कि भाजपा अपनी नीतियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के बल पर विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। यह किसी एक परिवार या समाज की नहीं, बल्कि जन-जन की पार्टी है। भाजपा का सांगठनिक ढांचा सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी और सर्वसमावेशी स्वरूप का परिचायक है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मंडल की कार्यकारिणी में छह उपाध्यक्ष, छह मंत्री, दो महामंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक मीडिया एवं सोशल मीडिया संयोजक की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही संगठन ...