उरई, अक्टूबर 30 -- जालौन। चुर्खी-जालौन मार्ग के चौड़ीकरण की मांग ग्रामीण ने आईजीआरएस पोर्टल पर की थी। जिसका निस्तारण करते हुए मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग झांसी की ओर से शिकायतकर्ता को अवगत कराया गया है कि मार्ग का चौड़ीकरण का कार्य वर्ष 2025-26 में प्रस्तावित है। जिसे वित्तीय स्वीकृति के लिए भेजा गया है। कुठौंदा बुजुर्ग निवासी ग्रामीण गजेंद्र सिंह सेंगर ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि जालौन से चुर्खी तक का मार्ग क्षेत्र का अत्यंत महत्वूर्ण मार्ग है। यह सिंगल लेन मार्ग है और इस पर यातायात काफी अधिक है। सिंगल लेन मार्ग होने के चलते इस मार्ग पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं साथ ही मार्ग भी अक्सर क्षतिग्रस्त बना रहता है। दिन रात ट्रक, ऑटो, चार पहिया वाहन और दो पहिया वाहनों का आगमन इस मार्ग से होता रहता है। दो बड़़े वाहनों के आम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.