चतरा, जून 23 -- लावालौंग, प्रतिनिधि। चतरा लोकसभा के सांसद कालिचरण सिंह ने लावालौंग प्रखंड के विकास को लेकर एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने कहा कि प्रखंड के जिन गांवों में विद्युत पोल और तार खींचे जा चुके हैं, उन सभी गांवों में बीस दिनों के भीतर बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। सांसद ने बताया कि संबंधित विभाग को इस दिशा में आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं और कार्य को युद्धस्तर पर पूरा करने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है और इस सोच के साथ क्षेत्र के वंचित गांवों को भी शीघ्र रोशन किया जाएगा। इससे न सिर्फ लोगों का जीवन सुगम होगा, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में भी सुधार आएगा। सांसद सिंह ने बताया कि बगरा मोड़ से लावालौंग होते हुए पांकी तक की मुख्य सड़क के निर्माण कार्य की प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.