बांका, जनवरी 5 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। बिहार सरकार ने गन्ना उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रयास शुरू कर दिया है। जल्द ही बिहार में तीन लाख हेक्टेयर से ज्यादा जमीन में गन्ने की खेती शुरू होगी। गन्ने का उत्पादन शुरू होते ही बिहार में बंद पड़ी चीनी मिल को चालू करने के अलावा नई चीनी मिल खोलने की भी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उक्त बातें बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान ने रविवार को अमरपुर में कहीं। उन्होंने कहा कि अमरपुर में भी बड़ी मात्रा में गन्ना उत्पादन होने की बात यहां के लोगों ने बताई है, इस क्षेत्र में फिर से गन्ने का उत्पादन शुरू हो इसके लिए प्रयास किया जाएगा। मंत्री ने बताया कि वह तारापीठ से लौटने के क्रम में लोजपा की जिलाध्यक्ष बेबी यादव के आग्रह पर अमरपुर पहुंचे तथा लोजपा के साथ साथ एनडीए कार्यकर्ताओं से भी मु...