कौशाम्बी, फरवरी 19 -- मंझनपुर, संवाददाता सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो साइबर थाना जल्द ही खुद के भवन में शिफ्ट हो जाएगा। इसका निर्माण युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। गुरुवार को एसपी ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यदाई संस्था के जिम्मेदारों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। साइबर थाना अभी तक नगर कोतवाली के पुराने एक कमरे में संचालित हो रहा है। इसकी वजह से उसमें तैनात पुलिस कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि मातहतों की सहूलियत के लिए चार करोड़ दो लाख की लागत से मंझनपुर के नेता नगर मोहल्ले में साइबर थाने निर्माण कराया जा रहा है। गुरुवार को उन्होंने निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति एवं निर्धारित समय-सीमा के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। साथ...